रूद्राक्ष पहनने वाले अवश्य पढें। – RUDRAKSHA WEARERS MUST READ.
रुद्राक्ष की माला जब भी धारण करना हो तो कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति विशेष का माला या रुद्राक्ष धारण करने से बचना चाहिए क्योंकि रुद्राक्ष का कार्य होता है, किसी के भी आभामंडल को सुरक्षा प्रदान करना नकारात्मक शक्तियों से किसी व्यक्ति विशेष की पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करना या उसके अंदर किसी भी प्रकार की नकारात्मक तत्वों की प्रधानता है, तो यह उसके सूक्ष्म से सूक्ष्म कोशिकाओं के संरचनाओं के ऊपर अपना प्रभाव दिखाता है, तथा हर एक शरीर के अंग में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर लेता है lअपने अंदर पूरी तरह से समाहित कर लेता है, जिससे व्यक्ति के शरीर में मौजूद कई प्रकार की अशुद्धियां कई प्रकार की नकारात्मक चीजों का धीरे-धीरे निराकरण होने लगता है l
Must Read:- तीर्थराज प्रयाग में मां गंगा और कल्पवास – MA GANGA & KALPWAS
ऐसे में उस व्यक्ति विशेष के द्वारा पहना गया रुद्राक्ष, रुद्राक्ष माला कोई और व्यक्ति धारण करता हैl तब उसकी शरीर की शक्ति संरचना में बदलाव आने लगते हैंl उसके अंदर ऐसे तत्व की प्रधानता पड़ने लगती है, जो बहुत अधिक नकारात्मक चीजों से परिपूर्ण होते हैं, क्योंकि जब भी हम किसी चीज का प्रयोग कर लेते हैं, जैसे- रत्न -जब हम रत्नों का प्रयोग कर लेते हैं, तब उसमें हमारी ऊर्जा चली जाती है, तथा रत्न के अंदर व्याप्त ऊर्जा को हमारा शरीर अवशोषित कर लेता है, इसी प्रकार जब उपयोग में लाया हुआ रुद्राक्ष, रुद्राक्ष की माला किसी और के द्वारा धारण किया जाता है।
Read More:- रूद्राक्ष पहनने वाले अवश्य पढें। – RUDRAKSHA WEARERS MUST READ.
Comments
Post a Comment